शुभमन गिल बने वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज, ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग

Shubhman Gill

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। ICC की जारी रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्हें इंग्लैंड खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला और 801 रैंकिंग हासिल कर टॉप पर पहुंच गए हैं।

विराट तीसरे, रोहित चौथे नंबर पर
ICC की रैंकिंग में दूसरे नंबर न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं। तो वहीं विराट कोहली 767 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि आखिरी मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 758 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

ICC रैकिंग में भारतीयों का दबदबा
आपको बता दें कि ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। टॉप 4 में 3 से भारतीय बल्लेबाजों का रैकिंग में होना यह दिखाता है कि भारत की बल्लेबाज कितनी मजबूत है। भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का दबदबा सिर्फ पिच पर ही नहीं बल्कि रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *