स्टीफन फ्लेमिंग बन सकते हैं इंग्लैंड के नए कोच, हाल ही में CSK को छोड़ा था

Stephen Fleming

ख़बरिस्तान नेटवर्क : न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टीम के नए हेड कोच बन सकते हैं। कोच बनने की रेस में उनका नाम सबसे आगे है। वहीं उनके साथ एंडी फ्लावर, टॉम मूडी, रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट का भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की पहली पसंद फ्लेमिंग बताए जा रहे हैं।

सबसे सफल कोच में शुमार हैं फ्लेमिंग
आपको बता दें कि 51 साल के स्टीफन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सफल कोच में से एक माने जाते हैं। उनके कोच रहते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 IPL के खिताब अपने नाम किए। तो वहीं वह साउथ अफ्रीका की SA20 लीग और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी CSK की सिस्टर फ्रेंचाइजियों के कोच रहे हैं।

ब्रैंडन मैक्कुलम के छोड़ने के बाद पद खाली
आपको बता दें कि न्यूज़ीलैंड के ही पूर्व कप्तान ब्रैंड मैक्कुलम ने इंग्लैंड टीम के कोच पद को छोड़ा है। अगर फ्लेमिंग इंग्लैंड के कोच बनते हैं तो वह लगातार दूसरे कीवी खिलाड़ी होंगे जो इंग्लैंड को कोचिंग देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *