NEET एग्जाम पेपर लीक में अब तक सीबीआई की टीम ने गुजरात, बिहार और राजस्थान में कुल मिलाकर 5 केस दर्ज किए हैं। वहीं महाराष्ट्र में भी इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है। अबतक 4 राज्यों से 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें बिहार से सबसे ज्यादा 13, झारखंड से 5, गुजरात से 5 और महाराष्ट्र से 2 शामिल हैं।
CBI की टीम आज बिहार और गुजरात पहुंची
मामले की जांच केंद्र सरकार ने CBI को सौंपी है। CBI की टीमें आज 24 जून को बिहार और गुजरात पहुंची है। बिहार EOU ने अपनी जांच रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। पटना में पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए EOD की 6 टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
मास्टरमाइंड की तलाश जारी

NSUI ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
NEET परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर NSUI के सदस्यों ने दोपहर 1 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरियों ने संसद घेरने के प्रयास में पुलिस बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। प्रदर्शन में परीक्षा रद्द करने और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।