28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जिस ग्रहण की दृश्यता किसी स्थान पर नहीं होती, उसका धार्मिक प्रभाव भी वहां मान्य नहीं माना जाता। 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा और राखी बांधने के मुहूर्त में भी कोई बदलाव नहीं होगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए सुबह 5:57 बजे से 10:46 बजे तक का समय शुभ रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा।बताया गया है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा।
भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 28 अगस्त की सुबह 8:04 बजे से 11:21 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि करीब 3 घंटे 16 मिनट होगी। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।









