रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सही समय क्या? जानें शुभ मुहूर्त

What is the right time to tie the Rakhi on Raksha Bandhan? Find out the auspicious time.

28 अगस्त 2026 को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण राखी बांधने के शुभ मुहूर्त में कोई बदलाव होगा?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां उसका धार्मिक प्रभाव भी मान्य नहीं माना जाता। 28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारत में इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा और रक्षाबंधन पर राखी बांधने के शुभ समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

सुबह से राखी बांधने का शुभ समय

पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए सुबह 5:57 बजे से 10:46 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक। इस दौरान भी राखी बांधी जा सकती है।

भद्रा का भी नहीं रहेगा साया

इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। इसलिए बहनें बिना किसी चिंता के शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसके सूतक या धार्मिक प्रभाव को लेकर भी लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *