ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के अर्बन स्टेट फेज़ 2 से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 2 व्यक्ति खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर Padrino Resturant घुस गए। जिसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के स्टाफ और मालिक को पिस्तौल दिखाते हुए धमकाया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। इस मामले की शिकायत रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस को दी है।
स्कॉर्पियो पर आए थे दोनों युवक
रेस्टोरेंट मालिक अरुणदीप ने बताया कि रविवार 7 बजे करीब स्कॉर्पियो सवार 2 व्यक्ति आए और रसोई से रेस्टोरेंट के अंदर घुसे। अंदर आते ही उन्होंने कहा कि वह CIA स्टाफ के कर्मचारी हैं और गुरविंदर सिंह के बारे में पता करने आए हैं। जब उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक के बारे में पूछा तो मुझे शक कि युवक CIA स्टाफ से नहीं लग रहे हैं। क्योंकि उनके हाथ में.45 बोर की पिस्तौल थी जो पुलिस कर्मियों के पास नहीं होती। इससे शक और भी ज्यादा गहरा गया।
पिस्तौल दिखाकर धमकियां देकर गए
उन्होंने आगे बताया कि दोनों युवक गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी और कहा कि गुरविंदर को बता दें कि हम रेस्टोरेंट आए थे। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पहले भी मेरे साथ दो बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
वहीं इस मामले पर CIA स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज ने कहा कि उक्त युवक उनके स्टाफ में नहीं है। उधर थाना 7 की पुलिस ने युवकों के हाथ में पिस्टल पकड़ा देख मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।









