ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में 2 भाईयों ने बस स्टैंड के पास एक युवक की चाकूओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी है। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग सिर्फ यह देखते ही रहे। दोनों भाईयों ने करीब 80 से ज्यादा बार उसके शरीर पर चाकूओं से हमला किया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है।
बहन की लव मैरिज से थे नाराज़
जानकारी के मुताबकि जगजीत सिंह डीजे का काम करता था और जश्नप्रीत नाम की लड़की से प्यार करता था। दोनों ने अपने-अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर एक महीने पहले भागकर शादी कर ली। जिस कारण जश्नप्रीत के भाई जसप्रीत और हरप्रीत काफी गुस्से में थे।
जश्नप्रीत की मां ने बातचीत के लिए बुलाया था
बताया जा रहा है कि जश्नप्रीत की मां कुलविंदर कौर ने जगजीत सिंह को बातचीत के लिए बस स्टैंड पर बुलाया था। जैसे ही वह अपनी सास के लिए खाने का सामान लेकर बस स्टैंड से बाहर निकला तो जसप्रीत और हरप्रीत ने उसे घेर लिया। जिसके बाद उन्होंने जगजीत पर एक बाद एक चाकू से हमला करते रहे।
हत्या कर एक भाई मौका पाकर फरार
घटना के बाद राहगीरों ने जसप्रीत को पकड़ लिया, जबकि हरप्रीत फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हरप्रीत की तलाश में भी जुट गई है।









