ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़-मनाली हावीए पर दवाड़ा टनल में 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पंजाब के 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 से लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंडी से कुल्लू जा रहा था ट्रक
जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर ट्रक मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहा था। इसमें 9 लोग सवार थे। वहीं दूसरा ट्रक कुल्लू से मंडी की तरफ से जा रहा था। दवाड़ा टनल के अंदर दोनों ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद काफी देर ट्रैफिक रहा बाधित
हादसे के बाद मंडी-कुल्लू हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और हादसे से जुड़े सबूत जुटाए। शुरूआती जानकारी के मुताबिक पंजाब के लोग शीशा लेकर कुल्लू की तरफ जा रहे थे। ये लोग मकान में शीशा लगाने का काम करते है।









