ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा चुनावों लेकर कांग्रेस अगले महीने से अपने कैंपेन की शुरूआत कर सकती है। इसकी शुरूआत के लिए राहुल गांधी पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सबसे पहले अमृतसर में श्री दरबार साहिब में जाकर माथा टेकेंगे और कैंपेन की शुरूआत करेंगे।
नेताओं संग करेंगे पंजाब का दौरा
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी पूरे पंजाब में यात्रा करेंगे। इसके लिए वह मालवा, माझा और दोआबा में पार्टी वर्करों और इंचार्जों से मिलेंगे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को एक साथ दिखाने के लिए एक एकता बस यात्रा आयोजित करने की भी योजना है।
कांग्रेस कलह को भी खत्म करने की कोशिश
राहुल गांधी का यह दौरान काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस के अंदर जो कलह पड़ी हुई है, वह उसे खत्म करने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात करेंगे और दोनों नेताओं को समझाकर पार्टी के लिए काम करने लिए कहेंगे।









