जालंधर के St. George’s Convent School में 3 महीने में तीसरी चोरी, स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

जालंधर के किशनपुरा में St. George's Convent School को चोरों ने लगातार 2 महीने में तीसरी बार निशाना बनाया है। चोर स्कूल से LED, AC कंप्रैसर लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चोर तारें काटता हुआ दिख रहा है। स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के किशनपुरा में St. George’s Convent School को चोरों ने लगातार 2 महीने में तीसरी बार निशाना बनाया है। चोर स्कूल से LED, AC कंप्रैसर लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चोर तारें काटता हुआ दिख रहा है। स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए हैं।

3 महीने में तीसरी बार हुई चोरी
जानकारी देते हुए टीचर जसविंदर ने बताया कि स्कूल में 3 महीने में तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। स्कूल में जून महीने पहले चोरी हुई थी, उस दौरान चोर स्कूल से LED और तारें लेकर फरार हुए थे। जिसके बाद दूसरी चोरी जुलाई में हुई थी। इस दौरान चोर स्कूल से इलेक्ट्रानिक सामान लेकर फरार हो गए थे। अब तीसरी बार स्कूल में चोरी हुई है।

3 घंटे तक नहीं आया कोई पुलिसकर्मी
टीचर ने आरोप लगाए है कि तीनों बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं आज भी सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई और 11 बजे तक कोई भी अधिकारी बयान दर्ज करने के लिए स्कूल नहीं आया। ASI को सूचना दिए 3 घंटे का समय बीत चुका है। लेकिन कोई पुलिस कर्मी स्कूल नहीं पहुंचा।

पुलिस चालान काटने को खड़ी, लेकिन सुरक्षा जीरो
टीचर ने कहाकि थाने से कुछ दूरी पर स्थित स्कूल है, लेकिन स्कूल की कोई सुरक्षा नहीं है तो बच्चों की सुरक्षा का वह कैसे ध्यान रख पाएंगे। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई जीरो है और कोई सिक्योरिटी नहीं है, चालान काटने है तो पुलिस खड़ी होगी, लेकिन सुरक्षा प्रबंध जीरो है। टीचर ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *