ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में पुलिस के तमाम नाके लगाने के बावजूद शहर में चोरी और आपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खिंगरा गेट से सामने आया है, जहां चोरों ने चक्की और किरयाने की दुकान को निशाना बनाते हुए नगदी, ड्राई फ्रूट और देसी घी लेकर मौके से फरार हो गए। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पड़ोसियों ने चोरी की घटना दी
घटना के बारे में पीड़ित हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी चक्की और किरयाने की दुकान है। वह देर रात 9 बजे दुकान के ताले लगाकर गए थे। जिसके बाद आज सुबह पड़ोसियों ने बताया कि दुकान का ताले लगे हुए थे और शटर उखड़ा हुआ था। जब दुकान के अंदर देखा तो तिजौरी में पैसे नहीं थे और ड्राई फ्रूट्स के डिब्बे भी गायब थे।
देर ढाई बजे हुई दुकान में चोरी
उन्होंने आगे बताया कि जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो पता चला कि देर रात करीब ढाई बजे एक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर 2 चोर आए। चोर दुकान की तिजौरी से 12 हजार की नगदी, काजू, बादाम और घी समेत कई सामान लेकर मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने बिना ताले तोड़े घटना को अंजाम दिया। दरअससल, चोरों ने शटर की पत्ती को तोड़कर शटर उखाड़ दिया। इस घटना से दुकानदार का 25 हजार नुकसान हो गया।
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक चोर मुंह ढककर दुकान में घुसा और उसे पता था कि ड्राइफ्रूट कहां पर पड़ा है। जिसके बाद बोरी में डालकर ड्राइफ्रूट और देसी घी के डिब्बे डालकर ले गया। इसी के साथ तिजौरी में रखे सारे पैसे ले गए। दुकानदार का कहना हैकि इलाके में आए दिन चोरियां हो रही है।
पुलिस से भरोसा उठ गया है
हरजीत ने आगे बताया कि हमारा पुलिस से भरोसा उठ गया है, कुछ दिन पहले ही पड़ोसी दुकानदार की नई एक्टिवा चोरी हो गई थी, उसने शिकायत भी दी, पर बावजूद कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर जायजा लेने नहीं आया। इसलिए थाने जाने का कोई फायदा नहीं है। इस कारण पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।









