जालंधर में चोर मस्त, पुलिस पस्त! Nanda Farm House में 10 दिन के अंदर 5वीं बार चोरी

जालंधर में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जंडूसिंघा रोड पर नंदा फार्म हाउस को चोरों ने 10 दिन के अंदर 5 बार चोरियां की हैं। और हैरानी करने वाली बात ये है कि महज 500 मीटर की दूरी पर ही CIA स्टाफ का ऑफिस है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जंडूसिंघा रोड पर नंदा फार्म हाउस को चोरों ने 10 दिन के अंदर 5 बार चोरियां की हैं। और हैरानी करने वाली बात ये है कि महज 500 मीटर की दूरी पर ही CIA स्टाफ का ऑफिस है।

चोरों ने 5 बार पैलेस को बनाया निशाना
मामले पर पीड़ित राकेश नंदा ने बताया कि उनके नंदा फॉर्म हाउस और भट्ठे को चोरों ने 5 बार अपना निशाना बनाया है। इनमें से 5 चोरियां मैरिज पैलेस में हुई हैं। वहीं चोरों ने एक बार उनके भट्ठे को भी निशाना बनाया। इन चोरियों की शुरूआत 28 अगस्त से हुई थी। लगातार चोरियों को लेकर पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस शिकायत के बाद अगले दिन हुई चोरी
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी अगले दिन फिर दोपहर को चोरी हो गई। चोर तांबे की तारें और ट्यूबल का पूरा सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने हद तो तब कर दी जब करीब एक घंटे तक पैलेस के अंदर आराम से रुककर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया।

पुलिस को लेकर उठाए सवाल
राकेश नंदा ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों में SHO को 4 से 5 बार फोन भी कर चुके हैं। पर बावजूद इसके उनके किसी कॉल का जवाब नहीं दिया गया। जब आज कॉल की और चोरी के बारे में बताया तो वह सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देते रहे। पहले चोर अपने चेहरे ढककर आते थे, लेकिन अब वे बिना डरे खुले चेहरे के साथ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *