सुखबीर बादल ने PM मोदी से की मुलकात, पंजाब में गठबंधन की अटकलें तेज!

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की यह बैठक संसद भवन में हुई। हालांकि मुलाकात किन मुद्दों पर हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की यह बैठक संसद भवन में हुई। हालांकि मुलाकात किन मुद्दों पर हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बैठक के बाद सियासी चर्चाओं का दौर शुरू
प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से बैठक के एजेंडे या चर्चा के विषय पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *