जालंधर में डेढ़ मिनट में चोरी हुई महिंद्रा पिकअप, कार में आए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

जालंधरवासियो अगर आप भी घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अब शहर में दुकन के बाहर खड़ी गाड़ियों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला अजीत नगर से सामने आया है जहां कार सवार चोर पिकअप गाड़ी लेकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधरवासियो अगर आप भी घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अब शहर में दुकन के बाहर खड़ी गाड़ियों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला अजीत नगर से सामने आया है जहां कार सवार चोर पिकअप गाड़ी लेकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है।

90 सैकिंड में ही चुरा ले गए पिकअप गाड़ी
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना 6 अगस्त की रात 3 बजे की है। फुटेज में देखा जा सकता है कि पिकअप गाड़ी गली में खड़ी है और इस दौरान कार में सवार चोर आते हैं। इसके बाद चोर गाड़ी को किनारे पर खड़ा करते हैं और इनमें से एक मुंह पर कपड़ा बांधे चोर निकलता है। जिसके बाद वह पिकअप गाड़ी को स्टार्ट करके साथ ले जाता है। हैरानी वाली बात यह है कि चोरों ने इस घटना को महज 90 सैकिंड के अंदर अंजाम दिया है।

दूध सप्लाई का का काम करता है पीड़ित
पीड़ित लक्की ने बताया कि वह किशनपुरा के रहने वाला है और दूध की सप्लाई काम करता है। वह रोजाना की तरह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके घर चला गया था। वह काम जाने के लिए घर से निकला तो गाड़ी नहीं थी, जिसके बाद उसने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो चोर गाड़ी को लेकर जाते हुए दिखाई दिए, जिसकी शिकायत उसने थाना रामामंडी की पुलिस को दी और पुलिस शिकायत लेने के बाद जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *