झारखंड में छात्रों का हल्ला बोल! बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे हजारों छात्र

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। हजारों की संख्या में आक्रोशित छात्र सुरक्षा घेरा और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सीधे झारखंड विधानसभा के मुख्य गेट तक पहुंच गए। इस दौरान छात्र राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। हजारों की संख्या में आक्रोशित छात्र सुरक्षा घेरा और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सीधे झारखंड विधानसभा के मुख्य गेट तक पहुंच गए। इस दौरान छात्र राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

लाठीचार्ज और झड़प में कई छात्र घायल
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच कई बार तीखी झड़प की नौबत आ गई, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में कुछ छात्रों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी ओर, आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस बल पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंककर विरोध जताया।

वाटर कैनन पर छात्रों का डांस और राष्ट्रगान
इससे पहले सुबह 10 बजे छात्र ओल्ड विधानसभा के पास इकट्ठा हुए थे और वहां से विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। पुलिस ने कंटीले तारों की मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, तो छात्र पीछे हटने के बजाय बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करने लगे और कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। इसके बाद माहौल को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

विधानसभा क्षेत्र में 6 लेयर की सुरक्षा
छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में 6 लेयर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी है। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए CCTV कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *