ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक राज्य के 4 प्रमुख जिलों के SSP बदले है, जिनमें पटियाला-मोहाली-बठिंडा और मानसा के नाम शामिल हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि ट्रांसफर लिस्ट में SSP ज्योति यादव का भी नाम है। ज्योति यादव पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी है।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर की हुई वापसी
वहीं इसके साथ ही गुरप्रीत सिंह भुल्लर की नियुक्ति अमृतसर के IGP बॉर्डर रेंज के तौर पर की गई है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने CJP प्रदर्शन को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद सरकार ने गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अमृतसर पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था। पर अब उनकी दोबारा वापसी हुई है।









