जालंधर के अर्बन एस्टेट में तेज रफ्तार i20 कार शोरूम में घुसी, दो बुजुर्ग घायल

Speeding i20 car crashes into showroom in Jalandhar's Urban Estate; two elderly persons injured.

जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में देर रात एक तेज रफ्तार i20 कार बेकाबू होकर शोरूम में जा घुसी। हादसा करीब रात 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय कार में दो बुजुर्ग सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद शोरूम के अंदर चारों तरफ कांच बिखरा हुआ था और कई सामान टूट गए।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त शोरूम बंद था और अंदर कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर शोरूम खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के बाद क्रेन की मदद से कार को शोरूम से बाहर निकाला गया। हादसे की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें शोरूम को हुए नुकसान को साफ देखा जा सकता है।

वहीं, कार चालक ने हादसे के बाद शोरूम मालिक को हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने की बात कही है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *