जालंधर में युवक को थप्पड़ मारना ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को पड़ा भारी! पुलिस प्रशासन ने लिया एक्शन

जालंधर में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने चालान काटने के दौरान एक युवक को थप्पड़ मार दिया। साथ में खड़े उसके साथी ने इसकी वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अब इस मामले पर एक्शन लिया है। खुद इसकी जानकारी एसीपी अजय सिंह ने दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने चालान काटने के दौरान एक युवक को थप्पड़ मार दिया। साथ में खड़े उसके साथी ने इसकी वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अब इस मामले पर एक्शन लिया है। खुद इसकी जानकारी एसीपी अजय सिंह ने दी है।

मामले पर एसीपी अजय सिंह ने लिया एक्शन
वहीं इस मामले को लेकर एसीपी अजय सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर अधीन कैंट इलाके के नज़दीक ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवर द्वारा अपना ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल फोन के जरिए ट्रैफिक कर्मचारियों को चेक करवाया जा रहा था। इसी बीच मोबाइल फोन को लेकर ट्रक ड्राइवर और ट्रैफिक कर्मचारियों बीच टकराव हो गया। इस दौरान ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा तैश में आकर ट्रक ड्राइवर के थप्पड़ मारे गए।

इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं
एसीपी ने माना कि पुलिस कर्मी का इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं है और पुलिस विभाग आम जनता के साथ हमेशा मर्यादा, संतोष और कानून अनुसार बर्ताव करने की हिदायत है। घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक कर्मचारी को तुरन्त लाइन हाज़िर कर दिया है। इसके अलावा उस कर्मचारी खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, घटना को लेकर तलवंडी साबो के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने बताया कि जालंधर बायपास-फगवाड़ा रोड पर ट्रक में लोड लेकर जा रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर उसने चालान कटवा लिया।

मनप्रीत सिंह के मुताबिक इसी दौरान पुलिसकर्मी ने अन्य ट्रक चालकों को भी रोक लिया। उसने पूरे मामले की मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया। मनप्रीत ने मोबाइल वापस लेने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना की वीडियो मनप्रीत सिंह ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *