ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने मनजीत सिंह बेदी को ‘Most Wanted Fraudster’ की लिस्ट में शामिल किया है। जानकारी के मुताबिक बेदी पर वायर फ्रॉड और स्नैप बैनेफिट्स फ्रॉड से जुड़े मामले में आरोप हैं। उस पर अमेरिकी सरकार के लाभ कार्यक्रम से संबंधित कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। FBI ने मनजीत सिंह बेदी की अलग-अलग तस्वीरें भी जारी की हैं और वांटेड लिस्ट में डाला गया है।
सरकारी लाभ कार्यक्रम में धोखाधड़ी का आरोप
FBI के मुताबिक मनजीत सिंह बेदी पर सरकारी लाभ कार्यक्रम में अनियमितताओं से जुड़े कथित फ्रॉड का आरोप है। मामले में उस पर वायर फ्रॉड और स्नैप बैनेफिट्स फ्रॉड जैसी धाराएं बताई गई हैं। स्नैप अमेरिका का सरकारी खाद्य सहायता कार्यक्रम है, जिसके जरिए पात्र लोगों को खाद्य सामग्री खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
6 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाने का आरोप
आरोपी मनजीत बेदी पर अमेरिकी सरकार के साथ करीब 600,000 डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है। FBI की सूची में उसका नाम शामिल किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, ये आरोप हैं और मामले में दोष सिद्ध होने का फैसला कोर्ट की प्रक्रिया के बाद ही होगा।









