ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर में सुबह-सुबह स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बच्चों को लेकर जा रही निजी स्कूल की बस अचानक बेकाबू हो गई और वह खेतों में पलट गई। हादसे के बाद बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद राहगीरों और गांववालों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला।
हादसे में 3 बच्चों को आई चोटें
जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल बस 50 बच्चों को ले जा रही थी, जब बस मुरादपुर गांव के पास पहुंची, तो स्कूटर चालक को बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को सड़क के किनारे की तरफ मोड़ दिया। जिस कारण बस बेकाबू होकर खेतों में पलट गई। हादसे में 2 से 3 बच्चों को चोटें आई हैं। पर गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चों को रेस्क्यू कर स्कूल और बच्चों के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस की गलती से हुआ है।









