ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में पुरानी रंजिश को लेकर एक सैलून मालिक पर फायरिंग की गई है। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की पहचान मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है।
रविवार शाम को हुआ हमला
पीड़ित मनजिंदर सिंह ने घायल अवस्था में पुलिस को बयान दिया कि वह रविवार शाम साढ़े 5 अपने सैलून में काम कर रहा था। इसी दौरान जब वह दुकान से बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उन्होंने बुरी तरह से मारपीट की और गोली चला दी।
पुरानी रंजिश के तहत किया हमला
पीड़ित ने आगे बताया कि गोली उनके पैर में जा लगी, जिस कारण वह लहूलुहान होक वहीं पर गिर पड़े। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले के पीछे कुछ दिन पहले हुआ एक पुराना झगड़ा था, जिसको लेकर आरोपी उससे रंजिश रख रहे थे। इसी कारण उन्होंने हमला किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
सदर पुलिस स्टेशन तरनतारन के ASI राजपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों- भगवान सिंह, बलजिंदर सिंह, सुमनदीप कौर, हरदीप सिंह और सुखदेव सिंह (सभी निवासी खैरा) तथा 5 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।









