इस्तीफे के बाद राजा वड़िंग मीडिया के सवालों पर भड़के, चन्नी बोले- नेता बदलना- न बदलना दिग्गजों का फैसला

पंजाब कांग्रेस अमरिंदर सिंह प्रधान राजा वड़िंग ने अपने पद से बुधवार देर रात इस्तीफा दे दिया। अब इस इस्तीफे के बाद पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में एक मीटिंग रखी है। इस मीटिंग सांसद सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत चन्नी और राजा वड़िंग शामिल हो रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस अमरिंदर सिंह प्रधान राजा वड़िंग ने अपने पद से बुधवार देर रात इस्तीफा दे दिया। अब इस इस्तीफे के बाद पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में एक मीटिंग रखी है। इस मीटिंग सांसद सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत चन्नी और राजा वड़िंग शामिल हो रहे हैं।

मीडिया के सवालों पर भड़के राजा वड़िंग
कांग्रेस प्रधान को लेकर जब राजा वड़िंग से मीडिया ने सवाल करना चाहा तो वह भड़क गए। इस्तीफे के सवाल पर वड़िंग ने कहा कि अगर आपको बता है तो फिर क्यों पूछ रहे हो? जब सही टाइम होगा तो वह मीडिया को सब बता देंगे, कुछ चीजें इंटरनल होती हैं, जल्द ही इस बारे में मीडिया को बताया जाएगा।

किसे बदलना, किसे नहीं ये दिग्गज नेता देखेंगे
राजा वड़िंग के इस्तीफे पर चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रेरोगेटिव है और मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का यह प्रेरोगेटिव है। ऐसे में वहीं दोनों दिग्गज नेता देखेंगे कि किस नेता को बदलना है, ऐसे में अगर बदलना है या नहीं बदलना इसका फैसला वहीं लेंगे, पार्टी में शफलिंग होती रहती है।

चन्नी ने सचिन पायलट की तारीफ की
इस दौरान सचिन पायलट के तारीफों के पुल बांधते हुए चन्नी ने कहा कि वह हमारी साथ वाली स्टेट से है और उनके आने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जागी है, ऐसे में उन्हें लग रहा है कि सचिन पायलट इस उम्मीद को आगे तक लेकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *