जालंधर-लुधियाना समेत कई जिलों में बारिश, चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Rain in several districts including Jalandhar and Ludhiana; yellow alert for Chandigarh.

पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट में शुक्रवार को बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ और मोहाली में आसमान में बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के मुताबिक 4 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

9 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा

राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे ज्यादा 36.6 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 सितंबर को बारिश का जोर रहेगा, जबकि 9 सितंबर तक पंजाब और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

उत्तर हरियाणा में बने चक्रवाती सिस्टम और मानसून ट्रफ के प्रभाव से बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।बारिश के कारण पंजाब में बिजली की मांग भी कम हुई है। राज्य में बिजली की कुल मांग 11,944 मेगावाट रही, जबकि 3,799 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ और 8,146 मेगावाट बिजली बाहर से ड्रॉ की गई। इससे पहले गुरुवार दिन में बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट से ज्यादा पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *