पंजाब में एक बार फिर होगा ब्लैकआउट, 2 मिनट तक बजता रहेगा सायरन

पंजाब में एक बार फिर से ब्लैकआउट होगा और इस दौरान पूरे 2 मिनट तक सायरन बजता रहेगा। इस दौरान सिविल डिफेंस की एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज होगी। यह मॉकड्रिल भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक की जाएगी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से ब्लैकआउट होगा और इस दौरान पूरे 2 मिनट तक सायरन बजता रहेगा। इस दौरान सिविल डिफेंस की एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज होगी। यह मॉकड्रिल भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक की जाएगी।

27 नवंबर को कपूरथला में होगी मॉकड्रिल
जानकारी के मुताबिक कपूरथला के 27 नवंबर रात 8 बजे इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए सिविल डिफेंस मशीनरी और अलग-अलग राहत एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेने और उन्हें मजबूत करने के लिए मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। इन पहचाने गए इलाकों के लोगों को ब्लैकआउट के दौरान सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील की जाएगी।

मॉकड्रिल के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी
पूरी एक्सरसाइज के दौरान जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। एक्सरसाइज में फायरफाइटिंग, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन, फर्स्ट एड और मेडिकल मदद, घायल लोगों को सुरक्षित निकालने और ट्रैफिक व भीड़ कंट्रोल पर ड्रिल भी शामिल होंगी। एक्सरसाइज पूरी होने पर मॉक एक्सरसाइज खत्म होने का इशारा देने के लिए एक ‘ऑल क्लियर सिग्नल’ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *