अमृतसर केंद्रीय जेल में कैदी की मौत, कैदियों ने किया जमकर हंगामा

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर केंद्रीय जेल में एक कैदी की मौत हो गई है। कैदी की पहचान 31 साल के प्रीतपाल सिंह के रूप में हुई है। कैदी प्रीतपाल की मौत होने के बाद जेल के अंदर बंद दूसरे कैदियों ने जमकर हंगामा किया और जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

भाई के अंतिम संस्कार में हुआ था शामिल
जानकारी के मुताबिक कैदी प्रीतपाल के भाई की हाल ही में मौत हुई थी। जिस कारण वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आया था। मंगलवार शाम वह अंतिम संस्कार में शामिल होकर जैसे ही जेल लौटा तो अचानक उसकी सेहत बिगड़ने लगी।

प्रीतपाल की हालत को देखते हुए जेल प्रशासन मेडिकल अधिकारियों ने उसे ईलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
वहीं जेल प्रशासन ने कहा कि उसका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया था। जिस कारण उसकी अचानक सेहत खराब हो गई थी और बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
जेल में बंद कैदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कैदियों का दावा है कि दावा है कि रात 12 बजे प्रीतपाल की सेहत अचानक खराब हो गई थी, अगर उसे सही समय पर ईलाज मिल जाता तो उसकी मौत नहीं होती। मौत की खबर मिलने के बाद जेल के अंदर बंदियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध किया और जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *