नशे पर नकेल कसने की पुलिस के दावों की खुली पोल! जालंधर में सरेआम नशा करते दिखे युवक; Video वायरल

जालंधर समेत पूरे पंजाब में पुलिस नशे पर नकेल कसने के लिए समय-समय पर ऑपरेशन कासो चला रही है। पर पुलिस के इन ऑपरेशन का जमीनी स्तर पर कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर समेत पूरे पंजाब में पुलिस नशे पर नकेल कसने के लिए समय-समय पर ऑपरेशन कासो चला रही है। पर पुलिस के इन ऑपरेशन का जमीनी स्तर पर कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है, क्योंकि जालंधर के घास मंडी चौक के पास दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों की तरफ से नशा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

लोगों ने पिटाई की, युवक मौके से फरार
नशे का सेवन करते हुए युवकों को स्थानीय लोगों ने देख लिया है। उन्होंने तुरंत उन युवकों को पकड़ा और उनकी पिटाई की। पिटाई के बाद लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा करते हुए देख लिया गया तो उनका बुरा हाल किया जाएगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा भी देखने को मिला था।

कुछ समय पहले मिला था शव
लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही दशहरा ग्राउंड से एक शव भी बरामद हुआ था। जिसकी नशा करने के कारण मौत हो गई थी। इस घटना के बावजूद नशे की गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हमारी पुलिस से अपील है कि वह नियमित रूप से इस ग्राउंड के पास निगरानी करें, ताकि नशे करने वालों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *