बाबा सोढल के दरबार में पहुंचे मेयर व नॉर्थ हलका इंचार्ज विनीत धीर, माथा टेककर शहरवासियों के लिए की खास प्रार्थना

सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर ने बाबा सोढल मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और मत्था टेककर जालंधरवासियों की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर ने बाबा सोढल मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और मत्था टेककर जालंधरवासियों की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

धार्मिक माहौल में मेले की परंपरा को किया नमन
मेले के दौरान धार्मिक वातावरण में मेयर विनीत धीर ने श्रद्धालुओं के साथ बाबा सोढल जी महाराज के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने जालंधर की धार्मिक आस्था, भाईचारे और सांझी संस्कृति का प्रतीक माने जाने वाले बाबा सोढल मेले की परंपरा को नमन किया। सोसायटी के पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

‘बाबा सोढल मेला जालंधर की सांझी संस्कृति का प्रतीक’
मेयर विनीत धीर ने कहा कि सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज का पावन मेला जालंधर की आस्था, भाईचारे और सांझी संस्कृति का प्रतीक है। यह आयोजन केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि पूरे शहर को एक सूत्र में जोड़ने वाला उत्सव भी है। उन्होंने बाबा जी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी परिवारों पर बना रहे और जालंधर विकास, शांति एवं समृद्धि के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

शहर के विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई
मेयर ने कहा कि शहर के विकास और जनकल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बाबा जी के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि जालंधर में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली कायम रहे तथा हर नागरिक का जीवन सुखमय हो।

कई वरिष्ठ नेता और श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर हलका इंचार्ज नितिन कोहली, पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल, जेनको पंजाब के चेयरमैन जिम्मी कालिया, पार्षद जतिन गुलाटी, जतिंदर जिंद, पवन गुप्ता, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, स्टेट एससी विंग के उपप्रधान रॉबिन सांपला और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और बाबा जी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश भी साझा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *