पंजाबी सिंगर को WhatsApp Status डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर विक्की तालीवान उर्फ बिक्रमजीत सिंह को WhatsApp पर एक Status लगाना काफी भारी पड़ गया। जिस कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर विक्की तालीवान उर्फ बिक्रमजीत सिंह को WhatsApp पर एक Status लगाना काफी भारी पड़ गया। जिस कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। दरअसल विक्की ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह हवाई फायरिंग करते हुए दिखे थे। इसी मामले में पुलिस ने उन पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया हैय़

WhatsApp पर हवाई फायरिंग करते लगाया था स्टेटस
पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्की तालीवान ने एक AAP नेता के गनमैन की पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। हवाई फायरिंग करने के बाद उन्होंने वीडियो को अपने WhatsApp Status पर लगाया। जिसमें वह खेतों में हवाई फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही थी।

केस दर्ज होने के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने आगे बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद इसकी जांच की की गई और माछीवाड़ा साहिब में विक्की तालीवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद विक्की तालीवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर गनमैन की पिस्टल विक्की के हाथ कैसे लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *