Parvinder Jhota Murder Case : जितनी मर्जी ऊपर तक पहुंच क्यों न हो, कोई रियायत नहीं मिलेगी- CM मान

मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। अपराधियों की पहुंच चाहे जितनी मर्जी ऊपर तक क्यों न हो, किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। अपराधियों की पहुंच चाहे जितनी मर्जी ऊपर तक क्यों न हो, किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
सीएम मान ने साफ किया है कि पंजाब पुलिस की तरफ से जांच में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्य आरोपी को पहले ही पकड़ लिया गया है, लेकिन यदि इस हत्याकांड के पीछे कोई साजिश हुई है और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल पाया गया, तो उसे भी बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।

जितनी मर्जी ऊपर तक पहुंच क्यों न हो, कोई रियायत नहीं मिलेगी
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार का नशा बेचने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। राज्य में चाहे मेडिकल नशा हो या किसी भी अन्य तरह से नशा बेचने का अवैध कारोबार, सरकार इसके खिलाफ युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। अपराधियों की पहुंच चाहे जितनी मर्जी ऊपर तक क्यों न हो, किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण, पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा
सीएम मान ने परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना और हमदर्दी प्रकट करते हुए कहा कि एक जवान बेटा दुनिया से चला गया है, जिसकी भरपाई तो नहीं हो सकती, पर ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब के सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और विश्वास दिलाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *