पंजाब की महिलाओं के लिए आज यानी 1 अगस्त का दिन अहम है। आम आदमी पार्टी सरकार ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान पठानकोट से इस राशि को जारी करेंगे।
योजना के तहत जनरल वर्ग की पात्र महिलाओं के खाते में ₹3,000, जबकि SC वर्ग की महिलाओं के खाते में ₹4,500 ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस बार लाभार्थियों को पहली बार तीन महीने की राशि एक साथ दी जा रही है।
32 लाख महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर
इससे पहले सरकार करीब 32 लाख महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर कर चुकी है। 1 अगस्त के भुगतान के बाद सरकार का दावा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले करीब 98 लाख संभावित लाभार्थियों में से लगभग 72 लाख महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच जाएगा।








