पहलगाम के बाद कुलगाम में फिर वही पैटर्न, नाम पूछकर दो हिंदू मजदूरों को गोली मारी

After Pahalgam, the same pattern repeats in Kulgam: two Hindu laborers shot after being asked their names.

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। शुक्रवार रात केलम इलाके में एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को आतंकियों ने गोली मार दी। हमले में दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब सवा 8 बजे दो आतंकी केलम इलाके स्थित एक ईंट-भट्ठे पर पहुंचे। आतंकियों ने वहां काम कर रहे दो मजदूरों से कथित तौर पर उनका नाम पूछा और इसके बाद नजदीक से उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

आतंकियों के मौके से फरार होने के बाद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 24 वर्षीय दीपक रातरे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 28 वर्षीय भूपेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीनगर के SKIMS अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देर रात उसकी भी मौत हो गई। बताया गया है कि दीपक के सीने और भूपेंद्र के पेट में गोली लगी थी।

सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। संगठन ने आने वाले दिनों में इस तरह के और हमले करने की धमकी भी दी है।

9 दिन में दूसरा टारगेट अटैक

कश्मीर में नौ दिनों के भीतर यह दूसरा टारगेट हमला बताया जा रहा है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक इलाके में श्री अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस साल कश्मीर में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *