LPU विवाद : हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, पूछा- क्या-क्या एक्शन लिए

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हिंसा को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से पूछा कि कौन दोषी है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई और आगे क्या एक्शन लिया जाएगा।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हिंसा को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से पूछा कि कौन दोषी है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई और आगे क्या एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में CBI जांच की मांग को लेकर फिलहाल हाईकोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है।

8 अक्टूबर तक मांगी जानकारी
याचिकाकर्ता के सवालों पर पंजाब सरकार ने कहा कि हमने केस दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं। जिसके बाद हाईकोर्ट ने कहा कि क्या-क्या एक्शन हुआ? कौन-कौन दोषी है? उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, क्या कार्रवाई होगी, इस सबकी जानकारी 8 अक्टूबर को देनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *