ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के Tagore International School में तीसरी क्लास की मासूम बच्ची को सख्त सजा देने का विवाद सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने टीचर पर मामूली बात को लेकर सख्त सजा देने और इसके साथ ही टीचर ने सजा के बारे में बच्ची को घर पर ना बताने की धमकी देने के आरोप लगे हैं।
एक पौनी करने के कारण दी सख्त सजा
दानिशमंदा के निवासी पीड़ित रोहित कुमार ने कहा कि उनकी बेटी तीसरी कक्षा की छात्रा है। वह सिर की दो पौनी की जगह एक पौनी करके स्कूल आई थी। ऐसे में टीचर ने डायरी पर एक पौनी ना करने को लेकर कोई नोट नहीं लिखा और ना ही उन्हें इस बात की सूचना दी। हालांकि बच्चों के आई कार्ड पर पेरेंट्स का मोबाइल नंबर भी लिखा होता है। वो हमें फोन करके बता सकते थे।
आरोप है कि ऐसे में बच्ची को सख्त सजा दी गई। जिसके कारण दो दिन से बच्ची की हालत काफी बुरी है। दो दिन बाद बच्ची ने रो-कर दास्तां बताई और कहा कि उसे पैरों के नीचे हाथ रखें गए और हाथों पर बच्ची को चलाया गया।
2 दिन से सो नहीं पा रही है हमारी बच्ची
वहीं बच्ची की मां आंचल ने कहाकि टीचर ने उनकी 8 साल की बेटी को ऐसी सख्त सजा दी है कि वह दो दिन से सही से सो भी नहीं पा रही। बच्ची की हालत देखकर हम काफी परेशान होकर स्कूल पहुंचे। जब स्कूल मैनेजमेंट से बात की गई तो उन्होंने टीचर्स से मिलवाया नहीं और ना ही वीडियो बनाने दी गई। उनका कहना है कि बच्चा झूठ बोल रहा है।
पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल में प्रिंसीपल ही मौजूद नहीं है, बिना प्रिंसीपल के स्कूल चल रहा है। पेरेंट्स ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस को 2 टीचर के खिलाफ शिकायत दे दी गई है। ऐसे में बच्ची को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
स्कूल मैनेजमैंट ने नहीं दिया कोई बयान
हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। स्कूल मैनेजमेंट ने गेट बंद कर दिए गए है और मीडिया से दूरी बनाई हुई है। ऐसे में अगर स्कूल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
बच्ची को स्कूल ग्राउंड में लगवाए थे चक्कर
पुलिस ने कहा कि टीचर ने बच्ची को पनिशमेंट दी गई। इस दौरान बच्ची को स्कूल की ग्राउंड में राउंड लगवाए गए। पुलिस का कहना है कि स्कूल टीचर की पनिशमेंट कुछ ज्यादा हो जाने को लेकर परिवार ने शिकायत दी है। ऐसे में स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि उनका समझौता हो गया है, लेकिन फिर भी परिवार की शिकायत दी गई।









