जालंधर लेक्चरर हत्याकांड: कोर्ट में पेश हुए पति और सास, पुलिस को मिला इतने दिन का रिमांड

जालंधर के बहुचर्चित लेक्चरर नेहा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 1 सितंबर तक 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गहन पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन का ही रिमांड दिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बहुचर्चित लेक्चरर नेहा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 1 सितंबर तक 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गहन पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन का ही रिमांड दिया है।

जबरदस्ती पिलाया गया था हार्पिक
पीड़ित पक्ष के वकील अनूप गौतम ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नेहा को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने नेहा को जबर्दस्ती ‘हार्पिक’ पिला दिया। 19 तारीख से अस्पताल में भर्ती नेहा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना के अगले दिन रिश्तेदारों के जरिए पीड़िता के मायके वालों को उसकी नाजुक स्थिति की जानकारी दी गई थी। प्रताड़ना से जुड़े पुराने दस्तावेज भी जल्द कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

आरोपियों के लिए मांगी फांसी की सजा
नेहा के भाई अमरीश अमन ने मीडिया से बातचीत में आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को फांसी या उम्रकैद नहीं मिलती, परिवार का संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस का आभार जताया, जिनकी वजह से 6 साल की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में सतपाल कौर
मामले में उमंग बस्सी के साथ संबंधों के सबूत मिलने के बाद नामजद सतपाल कौर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में जेल भेज दिया है। पीड़िता के परिवार ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि इस खौफनाक वारदात के पीछे शामिल हर चेहरे को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *