रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, शान-ए-पंजाब समेत 14 ट्रेनों के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव

Important news for rail passengers

अमृतसर और जालंधर सिटी से चलकर विभिन्न स्टेशनों तक जाने वाली शान-ए-पंजाब समेत 14 ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे ने अहम अपडेट जारी किया है। इन ट्रेनों का लुधियाना रेलवे स्टेशन के बजाय ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर दिया जा रहा अस्थायी ठहराव अब दिसंबर तक जारी रहेगा।

रेलवे के अनुसार 12054 अमृतसर-हरिद्वार और 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट ट्रेनों का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव पहले 30 सितंबर तक था, जिसे अब बढ़ाकर 30-31 दिसंबर तक कर दिया गया है।

वहीं, 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा ट्रेन का ठहराव भी तीन महीने बढ़ाया गया है। पहले यह 27 सितंबर तक निर्धारित था, जिसे अब 27 दिसंबर तक कर दिया गया है। 14616 अमृतसर-लालकुआं ट्रेन का ठहराव 26 दिसंबर तक जारी रहेगा।

इसके अलावा 15212 अमृतसर-दरभंगा और 12204 अमृतसर-सहरसा ट्रेनों का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। 12498 शान-ए-पंजाब अमृतसर-नई दिल्ली और 14680 अमृतसर-दिल्ली ट्रेनों का ठहराव भी 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।

रेलवे ने 14650 अमृतसर-जयनगर का ठहराव 30 दिसंबर, जबकि 14674 अमृतसर-जयनगर का ठहराव 31 दिसंबर तक बढ़ाया है। 19326 अमृतसर-इंदौर ट्रेन भी 31 दिसंबर तक ढंडारी कलां स्टेशन पर रुकेगी।

वहीं, 22424 अमृतसर-गोरखपुर का ठहराव 27 दिसंबर, 14604 अमृतसर-नरपतगंज का 30 दिसंबर और 15532 अमृतसर-सहरसा ट्रेन का ठहराव 28 दिसंबर तक जारी रहेगा।यात्रियों को सलाह है कि सफर से पहले ट्रेन के ठहराव और स्टेशन की जानकारी रेलवे की ओर से जारी नवीनतम शेड्यूल से जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *