ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब बंद का असर जालंधर में भी देखने को मिल रहा है। शहर के कई मुख्य चौक, दुकानों और सड़कों को बंद कर दिया गया है। जिस कारण शहर की रफ्तार सुस्त हो गई। वहीं कौम इंसाफ मोर्चे की तरफ से गुरु नानक मिशन चौक, रामामंडी चौक पर धरना लगाया गया है। रास्ता बंद होने के बाद हाईवे पर खड़े ट्रक चालकों ने अपने वाहनों के आगे दूसरे वाहन भी खड़े कर दिए, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। जिस कारण नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुआ है।
बंदी सिंहों की रिहाई पर अड़ी जत्थेबंदियां
जत्थेबंदियों का कहना है कि कौमी इंसाफ मोर्चा जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहा किया जाए। इससे ज्यादा गंभीर अपराध करने वालों को सरकार की तरफ से पैरोल दी जाती रही है। पर बंदी सिंहों को पैरोल नहीं दी जा रही है। इसके अलावा जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई।
बंद के दौरान स्कूल जाते दिखे विद्यार्थी
वहीं बंद के दौरान जालंधर कैंट के पास भी रास्ते बंद किए गए हैं। जालंधर बस अड्डा पहले से ही बंद पड़ा है। निजी स्कूलों में छुट्टी रही, जबकि सरकारी स्कूलों में कुछ विद्यार्थी ही पहुंचते दिखाई दिए।
इमरजैंसी सेवाओं को दी गई छूट
बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस, दवा की दुकानें और अन्य जरूरी आपात सेवाओं को छूट दी गई है। मरीजों, बुजुर्गों और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को राहत देने की व्यवस्था रहेगी। स्कूल-कालेजों को लेकर पूरे पंजाब में एक समान बंद का आदेश होने की पुष्टि नहीं है।









