जालंधर में पंजाब बंद का दिखा असर, MP सिंह और मान सिंह अकाली को पुलिस ने किया डिटेन

जालंधर में पंजाब बंद के दौरान गुरु नानक मिशन चौक के पास अकाली नेताओं की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में पंजाब बंद के दौरान गुरु नानक मिशन चौक के पास अकाली नेताओं की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। इस दौरान पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली को डिटेन कर लिया है। इस दौरान पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर बस में उन्हें गुरु नानक मिशन चौक से ले गई है।

जालंधर में बंद का दिखा असर, स्कूल-कॉलेज व बाजार बंद
जालंधर में बंद का असर देखने को मिल रहा है। जालंधर में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। वहीं रैनक बाजार और भगवान वाल्मीकि चौक के पास सभी दुकानें बंद हैं। बाजारों में हर जगह पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने इंसाफ पसंद लोगों से अपील की है कि वे लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

परविंदर झोटा के इंसाफ के लिए बंद की कॉल
मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज (15 अक्टूबर) पंजाब बंद रखा गया है। इसके लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का टाइम तय किया गया है। इस दौरान सिर्फ अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं की छूट है।

लुधियाना से लेकर गुरदासपुर तक दिखा असर
लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हालांकि सरकारी स्कूलों में छुट्टी नहीं है। बठिंडा में किसान संगठन सिद्धूपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। सभी जिलों में बाजार भी बंद रखे गए हैं। वहीं बठिंडा और फरीदकोट में किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *