DA मामले में मुख्य सचिव KAP सिन्हा बिना शर्त माफी मांगने को तैयार! हाईकोर्ट ने कहा- कोर्ट की गरिमा से समझौता नहीं

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये से जुड़े मामले में शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा कोर्ट में पेश हुए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये से जुड़े मामले में शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव के खिलाफ चल रहे अवमानना मामले को रोस्टर बेंच के पास भेज दिया। अब इस मामले में सोमवार को फिर सुनवाई होगी।

हाईकोर्ट ने कहा- कोर्ट की गरिमा से समझौता नहीं
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अदालत की गरिमा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। यह मामला पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के बकाये के भुगतान से जुड़ा है। इसी मामले में मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।

सरकार की ओर से बिना शर्त माफी की पेशकश
सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कोर्ट में कहा कि मुख्य सचिव का कोर्ट को गुमराह करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोर्ट चाहे तो मुख्य सचिव बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार हैं।
हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना मामले को रोस्टर बेंच के पास भेज दिया है। अब सोमवार को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *