मोहाली में AAP नेता के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

मोहाली के जीरकपुर के बलटाना में AAP नेता पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हमालवरों ने घर पर 8 गोलियां चलाईं हैं, जिसके निशान घर की दीवारों और गेट पर पड़े हुए हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के जीरकपुर के बलटाना में AAP नेता पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हमालवरों ने घर पर 8 गोलियां चलाईं हैं, जिसके निशान घर की दीवारों और गेट पर पड़े हुए हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।

पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर चली गोलियां
बताया जा रहा है गोलियां पूर्व कांग्रेसी पार्षद और मौजूदा आप नेता नीतू चौधरी के घर पर चली हैं। घरवालों का कहना है कि उन्हें काफी समय से गैंगस्टर डोनी बल गैंग की तरफ से धमकियां मिल रहीं थी। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पुलिस को शिकायत भी दी गई थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए। गोलियों के खोलों को जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि, अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी गैंग ने नहीं ली है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और फायरिंग की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *