पंजाब में एक ही गांव के 4 लोगों की हार्ट अटैक से मौत, इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल

पंजाब में बठिंडा के कोट शमीर गांव में एक ही दिन में 4 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूर्व पंच गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह उर्फ गेली और गांधी प्रजापत के रूप में हुई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बठिंडा के कोट शमीर गांव में एक ही दिन में 4 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूर्व पंच गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह उर्फ गेली और गांधी प्रजापत के रूप में हुई है। इन चारों में से 2 नौजवान थे, जबकि 2 बुजुर्ग व्यक्ति थे। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।

पुलिस में था गुरप्रीत, एक पूर्व पंच
जानकारी के मुताबिक गुरमेल सिंह उर्फ गेली और गांधी प्रजापत दोनों युवा थे। जबकि गुरप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह बुजुर्ग थे। गुरजंट सिंह गांव में खेतीबाड़ी का काम करते थे और पूर्व पंच भी रह चुके थे। वहीं गुरमेल सिंह इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम करते थे।

वहीं गुरप्रीत सिंह पुलिस में तैनात था और हाल ही में उसके पिता अंग्रेज सिंह की मौत हुई थी। जिसके बाद उसे पुलिस की नौकरी मिली थी। जबकि गुरमेल सिंह और उर्फ गेली गांव की सेवा करता रहता था।

पूर्व पार्षद ने सरकार से मांगी मदद
गांव के पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पमा ने बताया कि इनमें दो लोगों की उम्र 50 साल से अधिक थी, जबकि दो की उम्र 50 साल से कम थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन दो मृतकों की उम्र कम थी, उनके परिवारों की मदद की जाए। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग गांव में खेती-बाड़ी का काम करते थे। फिलहाल चारों की मौत की असली वजह मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *