ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आज लाखों कर्मचारी अपनी मांगों के लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिस कारण सरकारी काम-काज पर काफी प्रभावित हो रहा है। अस्पतालों से लेकर डीसी ऑफिस तक सभी विभाग के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। अब इस हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया है।

हड़ताल खत्म करो तभी बातचीत होगी
सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कर्मचारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं, हम उनकी हर जायज़ मांग सुनने को तैयार हैं। पर बातचीत और हड़ताल एक साथ नहीं चल सकती। सरकार हर समस्या का हल निकालने के लिए वचनबद्ध है। पर बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म होगी









