अब हर पंजाबी बन सकता है करोड़पति, CM मान ने लॉन्च किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ Quiz

पंजाब के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाकर करोड़पति बनने का शानदार मौका आने वाला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज शो का पोर्टल लॉन्च कर दिया है। यह प्रतियोगिता टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) की तर्ज पर आयोजित की जाएगी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाकर करोड़पति बनने का शानदार मौका आने वाला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज शो का पोर्टल लॉन्च कर दिया है। यह प्रतियोगिता टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की तर्ज पर आयोजित की जाएगी। इसमें पंजाब से जुड़े अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे और सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को नकद इनाम दिए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में जीतने वाले एक प्रतिभागी को 1 करोड़ रुपये का बड़ा पुरस्कार मिलेगा, जबकि चार अन्य विजेताओं को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस क्विज शो के जरिए कुल 10 हजार लोगों को पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

15 से 30 साल तक के युवा ले सकेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता में 15 से 30 साल तक की उम्र के युवा हिस्सा ले सकेंगे। इसका उद्देश्य पंजाब के युवाओं को अपनी जानकारी और प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतिभागियों से पंजाब के इतिहास, संस्कृति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सवालों के सही जवाब देकर युवा अंक हासिल कर सकेंगे और प्रतियोगिता में आगे बढ़ने का मौका पाएंगे।

11 राउंड में होगी प्रतियोगिता, पहले 9 ऑनलाइन
‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज शो कुल 11 राउंड में आयोजित किया जाएगा। इनमें शुरुआती 9 राउंड ऑनलाइन होंगे। ये राउंड पंजाब के सभी 23 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। ऑनलाइन राउंड के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जिले से प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित युवा प्रतियोगिता के अगले चरण में पहुंचेंगे। अंतिम दो राउंड यानी 10वां और 11वां राउंड फिजिकल तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

एक करोड़ के साथ 10 लाख के भी मिलेंगे इनाम
इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें विजेता प्रतिभागी को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य प्रतिभागियों को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 10 हजार लोगों को पुरस्कार देने का लक्ष्य रखा गया है। यानी इनाम पाने का मौका केवल टॉप-5 प्रतिभागियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को इसका लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *