पंजाब में स्कूल जा रहे 4 दोस्तों की कार का एक्सीडेंट, हादसे में एक की मौत

तरनतारन में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार पुली से टकरा गई। इस हादसे में एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। जबकि 3 बुरी तरह से घायल हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान अंगद दीप सिंह के रूप में हुई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार पुली से टकरा गई। इस हादसे में एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। जबकि 3 बुरी तरह से घायल हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान अंगद दीप सिंह के रूप में हुई है।

स्कूल जाने के लिए निकले थे चारों दोस्त
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पिता ने बताया कि उनके 2 जुड़वा बेटे एकमप्रीत और सिमरप्रीत है, जिनकी उम्र 18 साल है। दोनों अमृतसर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों ही मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकले थे। पर रास्ते में अपने दोस्त की कार में बैठ गए।

चारों दोस्त एक ही क्लास में पढ़ते थे
उन्होंने आगे बताया कि अंगददीप और अरमानदीप भी उनके बेटे की ही क्लास में पढ़ते थे। चारों दोस्त कार में बैठकर स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान राजोवाल गांव के पास उनकी कार एक पुली से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें अंगददीप की मौत हो गई।

अस्पताल में तीनों घायलों की हालत गंभीर
इस हादसे में अरमानदीप, एकमप्रीत और सिमरप्रीत बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इन तीनों का अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ईलाज चल रहा है। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है और पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वजह से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *