पहलगाम आतंकी हमले पर BRICS का बड़ा फैसला, रूस-चीन समेत देशों ने की निंदा

रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। BRICS देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने और आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग को रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने मुहैया कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। BRICS देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने और आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग को रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने मुहैया कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है।

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई पर जोर
BRICS देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराते हुए आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया। सदस्य देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि आतंकियों तक पहुंचने वाली आर्थिक मदद को रोकने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

संयुक्त बयान पर बनी सहमति
BRICS देशों के बीच संयुक्त बयान जारी करने को लेकर सहमति ऐसे समय में बनी है, जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय चुनौती बना हुआ है। ईरान, सऊदी अरब और UAE समेत कई सदस्य देशों के विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर अलग-अलग रुख हैं। इन मतभेदों के बावजूद BRICS के सदस्य देशों के बीच साझा मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश की गई।

आम सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका
BRICS देशों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर मतभेद होने के बावजूद भारत ने लगातार बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए सदस्य देशों के बीच आम सहमति बनाने पर जोर दिया। भारत की कोशिश रही कि आतंकवाद जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दों पर सभी सदस्य देश एक साझा रुख के साथ सामने आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *