ख़बरिस्तान नेटवर्क : बॉलीवुड एक्ट्रैस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस लिए। यशराज फिल्मस ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। वे अक्सर अपनी बेटी रानी के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं। मां के निधन से मुखर्जी परिवार में दुख का माहौल है। परिवार ने इस मुश्किल समय में मीडिया और फैंस से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।









