ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में रेलवे स्टेशन के पास रॉयल होटल से 20 साल की लड़की की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लड़की पिछले 2 दिनों से होटल में रुकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।
एक लड़का आता था मिलने
जानकारी के मुताबिक एक लड़का रोज मृतक लड़की से मिलने के लिए आता था। जिस रूम में लड़की की मौत हुई है, वहां से एक लाल रंग का सूटकेस भी मिला है, हालांकि उसमें कोई भी सामान नहीं था। पुलिस अब युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।









