2027 में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल! धूरी से भगवंत मान को चुनौती देने की चर्चा

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की 2027 विधानसभा चुनावी तैयारियों के बीच अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को दो विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। हालांकि, किन दो सीटों से वह चुनाव लड़ेंगे, इसका अंतिम फैसला पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा।

धूरी से भगवंत मान के खिलाफ उतरने की चर्चा
पार्टी के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली के हवाले से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, धूरी को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने अमृतपाल सिंह के खडूर साहिब से चुनाव लड़ने और मालवा क्षेत्र की धूरी सीट से भी मैदान में उतरने की संभावना जताई थी।

सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह के लिए धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल विधानसभा सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें धूरी से चुनाव लड़ने को लेकर अमृतपाल सिंह की रुचि की भी चर्चा है।

अंतिम फैसला पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा
फिलहाल दो विधानसभा सीटों को लेकर पार्टी स्तर पर चर्चा चल रही है। अंतिम रूप से किन दो सीटों से अमृतपाल सिंह चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा। ऐसे में धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल में से कौन-सी दो सीटें चुनी जाती हैं, इस पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *