Parvinder Jhota Murder: अमित शाह का CM भगवंत मान पर हमला, बोले- पंजाब की जनता की सुरक्षा कौन करेगा?

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासत गर्मा गई है। परविंदर सिंह झोटा के हत्या के मामले में अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया है। अमित शाह ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पंजाब की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासत गर्मा गई है। परविंदर सिंह झोटा के हत्या के मामले में अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया है। अमित शाह ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पंजाब की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से मांगेगा जवाब
अमित शाह ने लिखा कि दिड़बा में एक पिता का दबाव में जहर खा लेना और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परविंदर के पिता ने AAP सरकार और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गृह मंत्रालय भी इन दोनों घटनाओं पर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा।

पंजाब की जनता को प्रचार नहीं चाहिए
उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, संगठित अपराध का खतरा बढ़ रहा है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भगवंत मान जी, पंजाब की जनता को प्रचार नहीं, जवाब, घोषणाएं नहीं, परिणाम, नशे के नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार और अपराधियों को मिलने वाले किसी भी राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच चाहिए।

पंजाब को नशा और गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए ताकत लगा देंगे
अमित शाह ने कहा कि मैं आज पंजाब की जनता के सामने अपना संकल्प दोहराता हूं कि पंजाब में हमारी सरकार बनने पर हम नशामुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है – नशे के कारोबार पर प्रहार, युवाओं के भविष्य की रक्षा, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और कानून का ऐसा राज, जिसमें कोई भी नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर न हो।पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *