श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए गृहमंत्री अमित शाह, रैली के लिए परागपुर रवाना

गृहमंत्री अमित शाह अपनी भारी सिक्योरिटी के बीच पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के साथ शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अमित शाह श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए और रैली के लिए रवाना हो गए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गृहमंत्री अमित शाह अपनी भारी सिक्योरिटी के बीच पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के साथ शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अमित शाह श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए और रैली के लिए रवाना हो गए।

हेलिकॉप्टर में सवार होकर आए गृहमंत्री
गृहमंत्री अमित शाह हेलिकॉप्टर में सवार होकर दोआबा कॉलेज के पास हेलिकॉप्टर में सवार होकर पहुंचे। इस दौरान आस-पास काफी ज्यादा सुरक्षा तैनात थी और पूरे इलाके के छावनी में तब्दील कर दिया गया और किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

वहीं परागपुर के पास बने मैदान में सिक्योरिटी तैनात की गई है। जहां अमित शाह नशा मुक्त यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। ऐसे में वह नशे के दलदल में फंसे परिवार की परेशानियों को सुनेंगे।

शहर में अमित शाह के खिलाफ लगाए गए पोस्टर
बता दें कि अमित शाह के जालंधर दौरे को लेकर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा के खिलाफ शहर में पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टर पर अमित शाह और केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल पूछे गए हैं। श्री देवी तालाब मंदिर और रैली स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगाए गए इन पोस्टर ने ध्यान खींचा है। पोस्टर के ज़रिए से स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ पंजाब से जुड़े विभिन्न मामलों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *