तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर की हत्या, घर बाहर ही हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

तरनतारन के गग्गोबुआ गांव में शिरोमणि अकाली दल के नेता व सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक नवी को शुक्रवार देर रात उनके घर के बाहर ही हमलावरों ने गोली मारी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन के गग्गोबुआ गांव में शिरोमणि अकाली दल के नेता व सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक नवी को शुक्रवार देर रात उनके घर के बाहर ही हमलावरों ने गोली मारी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक विवाद के कारण हुई हत्या
पुलिस के मुताबिक नवप्रीत के परिवार में झगड़ा था। इसी विवाद के कारण हत्या की गई हो, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *